टिकट के लिए कांग्रेस दावेदारों की कतार: पाटन से अकेले CM भूपेश, दुर्ग शहर क्षेत्र से 10 दावेदार, ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू का दावा

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए अपनी दावेदारी की है। वैशाली नगर विधानसभा सीट से 30 लोगों ने आवेदन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पाटन विधानसभा ही एकलौती ऐसी सीट रही, जिसमें सीएम के अलावा किसी अन्य ने टिकट का दावा नहीं किया है।

अहिवारा से करीब दो दर्जन, दुर्ग ग्रामीण से 7, दुर्ग शहर से 9, भिलाई नगर से 10 दावेदारों के आवेदन दिया है। अब तमाम प्रक्रिया से गुजरने के बाद 31 अगस्त को जिलाध्यक्ष 3 नामों के पैनल के साथ सारे आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देगी। दावेदारी के दौरान कई मंत्रियों सहित विधायकों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया है। मंत्री गुरु रुद्र कुमार और ताम्रध्वज साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे।

कांंगेस में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन लेने की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित है। इसके एक दिन पूर्व 21 अगस्त को कांंग्रेस के राजीव भवन दुर्ग में दावेदारी के लिए आवेदन करने कांग्रेसी सुबह से ही पहुंचने लगे। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से आठ लोगों ने आवेदन किया है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने समर्थकों के साथ शाम करीब 4.30 बजे कांग्रेस भवन पहुंचे। उन्होंने ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष नंद कुमार सेन को अपना आवेदन सौंपा। इस दौरान मंत्री के समर्थक कांग्रेस भवन में नारेबाजी करते रहे। इससे पहले समर्थकों ने कांग्रेस भवन परिसर में पटाखे फोड़कर अपनी खुशियां भी मनाई। जिला युवा कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख ने भी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से आवेदन किया है। जयंत गाजे-बाजे के साथ आवेदन करने पहुंचे।

चुनाव में बेहिसाब खर्च पर आयोग की होगी कड़ी नजर, इस बार उम्‍मीदवार इतने रुपये कर सकते हैं खर्च

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक के लिए दावेदारी करने वाले अन्य कांग्रेसियों में जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, भोला कोसरिया, द्वारिका साहू, कल्पना देशमुख, धर्मेश देशमुख और रामेश्वर प्रसाद शामिल है। इसी तरह दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से भी 10 लोगों ने आवेदन कर अपनी दावेदारी की है। जिसमें दुर्ग निगम सभापति राजेश यादव, पार्षद ऋषभ जैन, पार्षद मदन जैन, दीपक दुबे, आशीष तिवारी, पूर्व पार्षद पोषण लाल साहू,कुलेश्वर साहू, कल्पना देशमुख, दुष्यंत देवांगन, संजय धनकर भी शामिल है।

अहिवारा से पीएचई मंत्री रुद्र गुरु ने किया आवेदन

वैशाली नगर में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की भारी भीड़ के बाद अब भिलाई विधानसभा में भी भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं अहिवारा से भी टिकट मांगने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय विधायक तथा पीएचई मंत्री रुद्र गुरु ने अहिवारा विधानसभा के लिए आवेदन देकर किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा पर विराम लगाने का प्रयास किया है।

इस विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगने वालों में भिलाई चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे, ओनी महिलांग, राजन खुटेल, डेरेश्वर बंजारे, जय डहरिया, किरण डहरिया शामिल हैं। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से भी दावेदारों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां से पूर्व राज्यमंत्री बीडी कुरैशी, भिलाई नगर निगम की प्रथम महापौर नीता लोधी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह सहित कुछ पार्षदों तथा अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी आवेदन दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry