सागर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को बुंदेलखंड के सागर जिले से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर सागर में संत रविदास महाराज के नाम से विश्वविद्यालय शुरू करने की बात कही। उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सागर में किए गए संत रविदास महाराज के मंदिर लोकार्पण पर कहा कि भाजपा ने यह अजा वर्ग को लुभाने के मकसद से किया है। यदि ऐसा नहीं होता तो केंद्र में 9 साल व प्रदेश में 18 साल की सरकार होने के बाद उन्हें संत रविदास की याद नहीं आती। खरगे ने ऐलान किया कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी।
हम वोटों के लिए नहीं, दिल से करते हैं काम
खरगे ने कहा कि भाजपा का सागर में संत रविदास मंदिर बनाने का मकसद केवल अजा वर्ग की वोट खींचने के लिए है। उन्होंने कहा कि मोदीजी हमेशा जो करते हैं, वह यहां भी करके गए लेकिन मैं वादा करता हूं कि मेरी पार्टी यहां बनी तो पहला यह काम होगा कि यहा संत रविदास महाराज के नाम से विश्वविद्यालय खोला जाएगा। हम जो काम करते हैं वोटों के लिए नहीं, दिल से करते हैं लोगों के हित के लिए करते हैं। उन्होंने एक अखबार दिखाते हुए दिल्ली में 14 अगस्त 2014 में भाजपा द्वारा संत रविदास मंदिर तोड़ने की खबर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह मुख से तो रविदास व बाबा साहब का नाम बोलते हैं, लेकिन यह किसी मकसद से लेते हैं।
हमने जो किया, वो जनता के सामने है
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार उनसे 53 साल का रिपोर्ट मांगा है। मैं 53 साल का रिपोर्ट कार्ड देता हूं। मेरे पास सारा रिकार्ड है। मप्र में एक व्यक्ति 17 साल से हुकूमत कर रहा है, अभी भी पिछड़ा हुआ है। मोदी ने 13 साल गुजरात में हुकूमत की। दिल्ली में दस साल हो गए। यानी साढ़े 24 साल से हुकूमत हो गई। उन्होंने कहा कि इसकी हकीकत गुजरात में देख सकते हैं। पौष्टिक आहार में सर्वाधिक पिछड़ा गुजरात है। हमने जो किया वह सबके सामने है। सागर को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया है। बीजेपी हमेशा जनादेश का अपमान करती है। 2018 में मप्र में हम जीते। हमारा बहुमत था। मुख्यमंत्री कमल नाथ थे। हमने लोकतंत्र के उसूलों के अनुसार मध्यप्रेश में चुनाव जीता लेकिन इसको भाजपा ने छीन लिया। आप लोकतंत्र की बात करते हो, दूसरी तरफ पैसे दे-देकर विधायक खरीद लेते हाे। उनको ईडी, विजिलेंस का डर दिखातो हों।
कमल नाथ की तारीफ, बुंदेलखंड माटी को नमन
उन्होंने कहा कि कहा कि कमल नाथ जो कहते है। वह करके दिखाते हैं। इसीलिए नाम के अंत में नाथ है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की यह जमीन क्रांतिवीरों व दानवीरों की धरती है। यहां विशाल सभा को देखकर खुशी है। मैं सागर के सभी नेताओ, जनता व मां बहनों को बधाई देता हूं। बुंदेलखंड का इलाका आन-बान शाान के लिए मशहूर है। आजादी के लड़ाई में बलिदान करने वाले की धरती है। उन्होंने महाराज छत्रसाल, महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई व 17 साल की उम्र की बलिदानी हुए साबूलाल को नमन किया। उन्होंने डा. हरी सिंह गौर को विशेषतौर पर नमन किया। उन्होंने कहा कि डा. गौर ने अपनी सारी जमा पूंजी विश्वविद्यालय में लगा दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

