मेष राशि – शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।
वृष राशि – नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि – मन में नकारात्मक प्रभाव से बचें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अनावश्यक तनाव से बचें।
कर्क राशि – मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़ों आदि से बचें। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
सिंह राशि – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। परविर में धार्मकि कार्य होंगे।
कन्या राशि – मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।
तुला राशि – धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि भी हो सकती है।
वृश्चिक राशि – संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय में सुधार होगा। माता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि – आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का साथ भी मिल सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा। तनाव से बचें।
मकर राशि – वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के भी प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।
कुंभ राशि – क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि – मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र का कारोबार में सहयोग मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

