मंत्रालयीन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मुखर, 25 को करेंगे विशाल प्रदर्शन

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे मंत्रालयीन कर्मचारी अब अपनी मांगों को लेकर मुखर हो गए है। लंबे समय से बंद पदोन्नति प्रक्रिया शुरु करने, पुरानी पेंशन लागू करने  सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी वल्लभ भवन पर 25 अगस्त को विशाल प्रदर्शन करेंगे।

मंत्रालयीन कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री एक ओर प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त शासकीय, अर्द्धशासकीय , आंगनबाड़ी, रोजगार सहायक, कोटवार, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगों के संबंध में घोषणाएं कर रहे है और उनके आदेश भी जारी हो रहे है। लेकिन मंत्रालय कर्मचारियों की लंबित मांगों का मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी निराकरण नहीं किया जा रहा है। जबकि मंत्रालय से ही संपूर्ण मध्यप्रदेश के सभी नीति, निर्देश प्रसारित होते है और राज्य की नीति निर्माण एवं निर्देशों के क्रियान्वयन तक की मानीटरिंग होती है। मंत्रालयी अधिकारियों और कर्मचारियों की जायज मांगे जिन पर मुख्यमंत्री ने निर्देश भी दिए थे आज तक पूरी नहीं हो पाई है।

ये है प्रमुख मांगे
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आयु सीमा में पूर्व की तरह दो वर्ष की सेवावृद्धि करने के आदेश जारी किए जाए। न्यायालय के निर्णय के बाद भी वर्ष 2016 से पहले आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के अनुसार आदेश जारी किए जाए। वर्ष 2016 से पदोन्नति पर प्रतिबंध के कारण हजारों कर्मचाराी, अधिकारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए है न्यायालय के निर्णय के अधीन रखते हुए पदोन्नति की कार्यवाही करने के आदेश प्रदान किए जाए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry