मुख्यमंत्री चौहान करेंगे जीएमसी में 727 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश राज्य

मंत्री सारंग ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 अगस्त सोमवार को गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में लगभग 727 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के नये भवन में तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान अपर मुख्‍य सचिव मोहम्‍मद सुलेमान, कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड, अपर आयुक्‍त चिकित्‍सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन, अधिष्ठाता गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. सलील भार्गव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जीएमसी के पूर्व डीन और चिकित्सक भी होंगे शामिल

मंत्री सारंग ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में होने जा रहे कार्यक्रम में पूर्व अधिष्ठाताओं, पूर्व चिकित्सा शिक्षकों, पूर्व अधीक्षकों और हमीदिया अस्पताल में अपनी सेवाएँ दे चुके विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में गांधी चिकित्सा महाविद्यालय और हमीदिया अस्पताल में वृहद स्तर पर काया-कल्प हुआ है। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि इसका अवलोकन कर सकें, इसके लिये उन्हें अस्पताल में उपलब्ध नवीन व्यवस्थाओं का विशेष टूर दिया जाये।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण

  •     जीएमसी में 2000 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण कार्य लागत 482.5 करोड़ रूपये,
  •     नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल तथा ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर लागत 27.04 करोड़ रूपये,
  • भूमि-पूजन वाले विकास कार्य
  •     नवीन ओ.पी.डी. भवन का निर्माण लागत 17.52 करोड़ रूपये,
  •     जीएमसी में 150 से 250 सीट एवं पीजी सीट वृद्धि परियोजना के कार्य लागत 199.11 करोड़ रूपये।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry