रेल यात्री ध्यान दें, चार दिनों तक नहीं चलेगी अमरकंटक एक्सप्रेस, 20 मेमू भी रद, नागपुर सेक्शन पर चलेगा काम

छत्तीसगढ़ रायपुर

बिलासपुर

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 15 को फिर कैंसिल कर दिया है। इस बार बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग के काम की वजह से 25 और 26 अगस्त को यात्री गाड़ियों को बंद करने का फैसला लिया गया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर रेलवे ने त्यौहारी सीजन में 50 से अधिक ट्रेनों को बंद कर दिया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

रेलवे प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और डेलवलपमेंट के चलते हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रॉनिक और गोंदिया स्टेशन में इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा जो 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से 26 अगस्त दोपहर 3 बजे तक 18 घंटे चलेगा, जिसके कारण कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।

डेवलपमेंट और मेंटनेंस काम का बहाना
रेल प्रशासन छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को लगातार कैंसिल कर रहा है। पिछले सप्ताह 24 ट्रेनों को डेवलमेंट काम के चलते रद्द कर दिया था, जो अभी तक पटरी पर नहीं आ पाई है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के भुवनेश्वर-मंचेश्वर और संबलपुर रेलवे स्टेशन के बीच काम के चलते 19 से 30 अगस्त तक गाड़ियों को कैंसिल किया गया है। इसी बीच रक्षाबंधन का पर्व भी है। लिहाजा यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था की भी कोई जानकारी नहीं दी है।

वहीं, सबसे ज्यादा प्रभाव दुर्ग से भोपाल के बीच चलने वाली 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस को चार दिनों के लिए रद कर दिया गया है। दुर्ग से चलने वाली यह ट्रेन 23 से 26 अगस्त तक रद रहेगी, जबकि भोपाल से चलने वाली 24 से 27 अगस्त तक रद की गई है।

वहीं, इंदौर से सिवनी के बीच चलने वाली 19343/19344 इंदौर सिवनी और छिंदवाड़ा-इंदौर-सिवनी ट्रेन भी चार दिनाें तक रद रहेगी। यह इंदौर से चलने वाली यह ट्रेन 23 से 27 अगस्त तक, जबकि छिंदवाड़ा से चलने वाली 24 से 28 अगस्त तक रद रहेगी। इसके अलावा गेवरा रोड, बिलासपुर, रायपुर, डोंगरगढ़, गाेंदिया व अन्य कई स्टेशनों के बीच चलने वाली लोकल मेमू स्पेशल काे भी रद किया गया है। इसमें लगभग 20 मेमू रद की गई है।

 

ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद

08746 गेवरा रोड-रायपुर 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08745 रायपुर-गेवरा रोड 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।

08740 बिलासपुर-शहडोल 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08739 शहडोल-बिलासपुर 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08729 रायपुर-डोंगरगढ़ 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08730 डोंगरगढ़-रायपुर 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।

08701 रायपुर-दुर्ग 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08702 दुर्ग-रायपुर 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08714 इतवारी-बालाघाट 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08715 बालाघाट-इतवारी 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

07806 कटंगी-गोंदिया 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

07805 गोंदिया-कटंगी 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

07809 गोंदिया-कटंगी 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

07810 कटंगी-गोंदिया 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।

08806 गोंदिया-वाडसा 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08808 वाडसा-चांदा फोर्ट 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।

08805 चांदा फोर्ट-वाडसा 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।

08721 रायपुर-डोंगरगढ़ 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08724 डोंगरगढ़-गोंदिया 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।

08723 गोंदिया-रायपुर 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry