नईदिल्ली
दिल्ली के नरेला में अज्ञात बदमाशों ने ATM पर धावा बोल दिया। शातिर चोर आज सुबह 3 बजे बूथ में घुसकर एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। पुलिस ने बताया कि ATM में 1 लाख 40 हजार रुपये से अधिक कैश मौजूद था। संदिग्धों की छानबीन की जा रही है।
दिल्ली के आउटर नार्थ के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार सुबह करीब 3.10 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के कमांड रूम से खेड़ा खुर्द में एटीएम तोड़ने और चोरी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि एटीएम कियोस्क का मुख्य द्वार टूटा हुआ था, एटीएम को उखाड़ लिया गया था और चोर अपने साथ लेकर फरार हो गए।
नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। सिंह ने कहा, बैंक के मुताबिक आखिरी बार 19 अगस्त को कैश जमा किया गया था और मशीन में 1,40,300 रुपये मौजूद थे।
पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

