झारखंड के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने बारिश जारी किया येलो अलर्ट

राज्य

रांची

झारखंड में मानसून एक्टिव है। राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। झारखंड के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

राज्य में जिन इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है उन इलाकों में राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, गिरीडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहिबगंज सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

अगले दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अभी अगले दो दिनों तक राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आयेगा। रांची में न्यूनतम 23 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना भी जाहिर की गयी है।

जमशेदपुर,चाईबासा और सरायकेला इलाकों में वज्रपात के साथ तेज बारिश की संभावना जाहिर की गयी है।

यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
पलामू ,गढ़वा व लातेहार इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा लोहरदगा में 86.4 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री जमशेदपुर में रहा, अगले 24 घंटे तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry