इंदौर
मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। खालिस्तानी आतंकवादी और गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी और डकैती करने आए थे।
गौरतलब है कि दो साल पहले गुट के मुखिया राजेंद्र सिकलीगर को दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने राजेंद्र सिकलीगर के पास से 18 पिस्तौल और कट्टे भी जब्त किए थे। डीसीपी जोन-4 आरके सिंह ने घटना की पूरी जानकारी दी और बताया, '13 अगस्त को भवानीपुर, मधुबन और लोकमान्य नगर में चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए 24 अगस्त को सभी पांच आरोपी राजेंद्र सिकलीगर, बंटी, राजू उर्फ राजेश, बलवंत और बादल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की गिरोह का मुखिया राजेंद्र सिकलीगर सेंधवा और बड़वानी से हथियार खरीदकर दिल्ली के माफिया को सप्लाई करता था।
खालिस्तानी आतंकवादियों को करता था हथियार स्पलाई
पुलिस की पूछताछ में राजेंद्र ने खुलासा किया की वह खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करता था। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसावाला की हत्या का मास्टरमाइंड लारेंस विश्नोई भी इन्ही हथियारों का इस्तेमाल करता था। राजेंद्र ने यह भी बताया की वह अपराधियों से इंटरनेट के माध्यम से संपर्क करता था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

