झारखंड में आज बारिश की संभावना, 31 अगस्त तक बने रहेंगे झमाझम के आसार

राज्य

रांची

राज्य के कई शहरों में सड़कों पर पानी भरा है। वजह है राज्य में एक बार फिर मानसून का सक्रिय होना। शुक्रवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। झारखंड में 1 जून से 25 अगस्त के बीच सामान्य से 34 प्रतिशत कम बारिश हुई। जमशेदपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। रात 8.30 बजे तक शहर में 20.4 एमएम बारिश दर्ज की गयी है। सबसे अधिक 106.2 मिलीमीटर बारिश दुमका के शिकारीपाड़ा में दर्ज किया गया

इन इलाकों में बारिश की संभावना
राज्य में अभी और बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अभी रूक- रूक कर बारिश होगी। राज्य में राजधानी रांची के साथ-साथ संताल का इलाका, बोकारो, गिरीडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। बारिश के अनुपात में कमी होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। कुछ स्थानों पर इस दौरान गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

अभी मौसम नहीं बदलेगा मिजाज

मौसम विभाग ने साफ किया है कि 27 अगस्त तक मौसम अपना मिजाज नहीं बदलेगा राज्य के कई हिस्सों में अभी बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। वहीं, 30 व 31 अगस्त को भी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दो दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त की जा सकती है। इस वर्ष अब तक 493.7 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे कम बारिश चतरा जिले में हुई। चतरा में सामान्य से 61 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry