संभल में कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते पड़ा दौरा, बेहोश होकर गिर गई छात्रा

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ

संभल जिले के बिसौली गेट स्थित रामप्यारी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की एक छात्रा पढ़ते समय बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर परिजन स्कूल आ गए और वह झाड फूंक वाले के पास ले जाने लगे, लेकिन शिक्षिका ने एंबुलेंस बुलाकर सरकारी अस्पताल भिजवाया।

शहर से सटे गांव पथरा निवासी शशिबाला पुत्री तारीफ सिंह बिसौली गेट के रामप्यारी आर्य कन्या इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। वह सुबह दस बजे कक्षा में बैठी हुई पढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक उसे दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गई। अध्यापिका शीला ने परिजनों को सूचना दी ऐंबुलेंस बुलाकर सरकारी अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक हरविंदर ने परिजनों को बताया कि छात्रा डिप्रेशन में आ गई है। झाड फूंक से बचें और लगातार चिकित्सक से इलाज कराएं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry