धमतरी में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया

छत्तीसगढ़ रायपुर

धमतरी

धमतरी में रविवार को जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। जवानों ने मौके से उसका शव भी बरामद कर लिया है। हालांकि अभी तक मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान मौके से नक्सली वर्दी सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी प्रशांत ठाकुर ने की है। वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा में भी जवानों ने विस्फोटक के साथ एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बोरे थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस पर जवानों को मौके पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि जवानों के पहुंचने पर घात लगाए नक्सलियों ने टीम पर हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी कार्रवाई की गई। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। फायरिंग बंद होने पर सर्चिंग शुरू की गई तो मौके से नक्सली साहित्य, वर्दी और अन्य सामान बरामद हुआ है।

दंतेवाड़ा में 80 नग तीर बम, बरामद
दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नक्सली ने अपना नाम हेमला बताया। उसके पास 2 पिट्ठू बैग भी था। तलाशी के दौरान उसमें से करीब 80 तीर, बम, जिलेटिन समेत अन्य विस्फोटक बरामद किया गया। इन विस्फोटकों को अन्य नक्सलियों को पहुंचाना था। हालांकि इससे पहले ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार नक्सली को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry