गूगल से लेकर यूट्यूब तक 20 बड़ी कंपनियों की कमान भारतीयों के हाथ, एलन मस्क ने ऐसे किया रिएक्ट

बिज़नेस

 नई दिल्ली

भारतीय मूल के अधिकारी दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शीर्ष पदों पर काबिज हैं। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने भारतीय मूल के 21 मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की सूची जारी की है, जिसमें गूगल से लेकर यूट्यूब तक बड़ी कंपनियों की कमान भारतीयों के हाथ में है।

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स पर जारी सूची को देखकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी गदगद हो गए हैं। इन बड़ी कंपनियों में भारतीयों को शीर्ष पदों पर काबिज देखकर उन्होंने अपने अकाउंट पर कहा है कि यह प्रभावशाली है। बता दें, कुछ दिन पहले जाचरी किरखोर्न के अपने पद से हटने के बाद भारतीय मूल के वैभव तनेजा टेस्ला के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी बने हैं।

सूची में चार कंपनियों में महिलाए हैं सीईओ

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने 21 कंपनियों को सूचीबद्ध किया है, जिसमें अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष हैं, जबकि बाकी 20 कंपनियों में सीईओ के पद पर भारतीय काबिज हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि बड़ी कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इन उपलब्धि का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि चार कंपनियों में महिलाओं को सीईओ बनाया गया है।

बड़ी कंपनियों की पदों पर काबिज ये हैं भारतीय

    अजय बंगा (विश्व बैंक)
    संजय मेहरोत्रा (माइक्रोन)
    शांतुन नारायण (एडोब)
    सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट)
    सुंदर पिचाई (गूगल
    जय चौधरी (जस्केलर)
    अरविंद कृष्णा (आईबीएम)
    नील मोहन (यूट्यूब)
    जॉर्ज कुरियन (नेटएप)
    लीना नायर (फ्रांसीसी फैशन )
    लक्ष्मण नरसिम्हन (स्टारबक्स)
    अंजलि सूद (वीमियो)
    रंगराजन रघुराम (वीएमवेयर)
    रवि कुमार एस (कोग्निजेंट)
    विमल कपूर (हनीवेल)
    रेवती अद्वैथी (फ्लेक्स)
    वसंत नरसिम्हन (नोवार्टिस)
    संजय झा (मोटरोला मोबिलिटी)
    विवेक शंकरन (एल्बर्टसन्स)
    जयश्री उल्लाल (एरिस्ट्रा नेटवर्क)
    निकेश अरोरा (पालो अल्टो)

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry