उपमुख्यमंत्री सिंहदेव होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल

छत्तीसगढ़ रायपुर

अम्बिकापुर

छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 29 अगस्त 2023 को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव 29 अगस्त को प्रात: 10:50 बजे कार द्वारा निवास तपस्या अंबिकापुर से पीजी कॉलेज ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। वे प्रात: 11 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से कोटा बिलासपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

प्रात: 11:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 1:30 बजे कोटा से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री सिंहदेव दोपहर 4:00 बजे से नगर पालिका निगम अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक-01 भगवानपुर व आदिवासी पारा में तथा वार्ड क्रमांक 11 पटपरिया, हनुमान मन्दिर के पास जनचौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry