शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, उमड़ी भक्तों की भीड़

छत्तीसगढ़ रायपुर

 

रायपुर

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और शिवालयों  में हर-हर महादेव की गूंज गुंजती रही। शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की छत्तीसगढ़ इकाई की महिला अध्यक्ष ज्योति सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकतार्ओं ने लाखेनगर चौक से हटकेश्वर महादेव घाट त्रिशुल निकाली गई। हर-हर महादेव के गूंज के साथ ज्योति सिंह भगवान भोलेनाथ को त्रिशूल अर्पण किया और प्रदेश में सुख शांति की कामना की।

बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने खारुन नदी में स्नान करने के बाद हटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सावन का अंतिम सोमवार होने की वजह से मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के समर्थकों एवं प्रतिनिधियों द्वारा बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव, महादेव घाट मंदिर में जल अर्पण करने समस्त कांवडि?ों को बेल पत्र वितरित किया जा रहा है।

ज्योति सिंह ने बताया कि प्रदेश की सुख शांति स्मृति के लिए सावन सोमवार के अंतिम तीन लाखे नगर चौक से महादेव घाट तक  शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की छत्तीसगढ़ महिला इकाई के द्वारा त्रिशूल यात्रा निकाली गई। पूरी रैली में महिला शिव सैनिकों के द्वारा हर हर महादेव के स्वर गूंजते रहे। हटकेश्वर महादेव को महिला अध्यक्ष ज्योति सिंह के नेतृत्व में त्रिशूल अर्पण करते हुए महिला शिव सैनिकों ने भोलेनाथ से प्रार्थना की प्रदेश में सुख शांति बनी रहे और हमेशा छत्तीसगढ़ कुशल रहे। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति सिंह के अलावाप्रदेश उपाध्यक्ष उषा सिंह, जिला महासचिव अहिल्या यादव,महानगर अध्यक्ष रुखसार खान, महानगर उपाध्यक्ष रितु बाघमार, महानगर सचिव प्रीति एवं सैकड़ो महिला शिव सैनिक एवं शिव सैनिक उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry