भोपाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि एक देश एक चुनाव यह संविधान संशोधन का विषय है। इसमें केवल लोकसभा या राज्यसभा में पास होना पर्याप्त नहजीं है। इसमें राज्यों की अनुमति भी आवश्यक होना चाहिए। यह बात उन्होंने नीमच में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
कमलनाथ आज नीमच के दौरे पर हैं। जहां वे मंडलम- सेक्टर की बैठक और सभा करने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नीमच में अल्प वर्षा के कारण सोयाबीन और मक्का की फसलों का नुकसान हुआ है। इस पर राज्य सरकार को ध्यान नहीं हैं। नीमच और आसपास का क्षेत्र कृषि आधारित है और यदि किसानों की आर्थिक स्थिति खराब रहेगी तो पूरे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां कमजोर होंगी।
राज्य शासन से हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द क्षेत्र के किसानों को मुआवजा दियचा जाए। उन्होंने कहा कि मुआवजा देने के लिए कागजी कार्यवाही की जाती है, जिसमें तीन चार महीने लग जाते हैं। हमारी सरकार आई तो हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि किसानों को तत्काल मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार के समय यहां पर अतिवृष्टि से फसल बर्बाद हुई थी। हमारी सरकार ने सात दिन के अंदर मुआवजा दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने यहां पर पचार हजार किसानों का कर्जा माफ किया था।
नाथ ने कहा कि कांग्रेस ने कहा कि उसकी सरकार में गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। यह सुनते ही भाजपा ने सावन के दो-तीन दिनों के लिए सिलेंडर को 450 रुपए में देने की बात की है, चलिए कम से कम हमारी मांग से कुछ तो एक्शन हुआ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

