मौसम ने ली करवट कोरबा, बालोद सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक हटने की संभावना है। जिससे उमस वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। जबकि दूसरे संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई है लेकिन बारिश के बाद फिर से धूप निकल गई। जिससे लोगों को उमस परेशान करने लगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी हवाएं फिलहाल पर्याप्त गहराई से आ रही हैं और बादल बन रहे हैं। इसलिए प्रदेश में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है।

इन जिलों में क्या है मौसम का मिजाज

धमतरी – धमतरी में अब तक तेज गर्मी और उमस का माहौल था लेकिन आज से जिले में हल्की से मध्यम बारिश शुरू होगी। दो दिनों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

गरियाबंद – मौसम विभाग ने यहां कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है।

कोरबा– यहां कुछ जगहों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, खंड वर्षा जिसके चलते उमस गर्मी और काफी तेज है। आज भी कोरबा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry