टक्कर लगने से फंसी बाइक को तीन सौ मीटर घसीटता ले गया ट्रक, युवक की मौत

उत्तर प्रदेश राज्य

बाराबंकी

बाराबंकी में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। बाइक और उस पर सवार युवक ट्रक में फंस गए। चालक ने ट्रक नहीं रोकी। तीन सौ मीटर तक युवक घसीटता चला गया। जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। बाद मे ट्रक दरियाबाद रेलवे क्रासिंग पर खड़ा मिला। ड्राइवर फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना असंद्रा थाना क्षेत्र के देवीगंज चौराहा की है।

सुबेहा थाना क्षेत्र के तेजीपुरवा गांव निवासी अकरम (30) पुत्र ननकू गुरुवार सुबह सिद्धौर सुबेहा मार्ग होकर कोठी थाना क्षेत्र के इसरौली गांवअपनी पत्नी ईशा को विदा करने बाइक से जा रहा था। देवीगंज चौराहा पर युवक पहुंचा था कि असंद्रा-भिटरिया मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान बाइक और युवक ट्रक में फंस गए। चालक ने ट्रक नहीं रोकी और तीन सौ मीटर तक उसे घसीटता ले गया। फिर बाइक ट्रक से अपने आप अलग गिर गई। हादसे मे युवक की मौत हो गई। उसका शव क्षत-विक्षत हो गया था। मांस टुकड़े सड़क पर बिखरे थे। सूचना पर पहुंचे हलका दरोगा राजकरन सिंह ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

उनके मुताबिक दरियाबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक को पकड़ा गया है। मामले में जांच की जा रही‌। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए हैं। घटना से कोहराम मचा हुआ है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry