भोपाल
मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मप्र के हर जिले में सभाएं कराई जाएंगी। एआईसीसी ने फिलहाल तक 40 सभाएं कराएं जाने की जानकारी पीसीसी को आ चुकी हैं। यह सभाएं और बढ़ेंगी ताकि पूरे प्रदेश में प्रत्याशियों के पक्ष में उनकी सभाएं हो सकें।
मप्र कांग्रेस कमेटी फिलहाल प्रदेश की 203 विधानसभाओं पर प्रत्याशियों की सूची को फाइनल करने में जुटी है। एक-एक सीट पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन चल रहा है। इधर प्रदेश में सत्ता वापसी के लिए प्रदेश के नेता करिश्माई नेता व स्टार प्रचारक के तौर पर सबसे ज्यादा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सभाएं कराने का प्रयास करेंगे। फिलहाल तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से मप्र कांग्रेस कमेटी को जो सूचना दी गई है, उसमें राहुल-प्रियंका की करीब 40 से अधिक सभाएं एमपी होंगी। हालांकि अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।
पहले प्रत्याशी घोषित होंगे, फिर कार्यक्रम तय होगा कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार मप्र में पहले विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएंगी। इसके लिए MPPCC और AICC से जल्द ही नाम घोषित होंगे। इसके बाद स्टार प्रचारकों और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की सभाओं का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
हर जिले में एक सभा कराने का प्रयास होगा कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मप्र के हर जिले में एक सभा कराने का प्रयास करेगा। अभी प्राथमिक तौर पर 40 सभाओं की जानकारी आई है। PCC यह तय करेंगी की कब और कहां उनकी सभाएं कराई जाएंगी। हर दिन कितनी सभाएं होंगी, रोज होंगी या अंतराल से होंगी, इसको लेकर अभी प्रोग्राम तय नहीं किया गया है। प्रत्याशी डिक्लेयर होने के बाद सभाएं होंगी। – डॉ. संदीप सबलोक, प्रवक्ता, MPPCC
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

