भिलाई
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई-दुर्ग द्वारा 11 सितंबर को स्व. गजानन माधव मुक्तिबोध की पुण्यतिथि पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में दोपहर 12 बजे से किया गया है।
यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई-दुर्ग द्वारा दी गई। व्याख्यान माला के प्रमुख अतिथि वक्ता वरिष्ठ आलोचक प्रोफेसर सियाराम शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार श्री रवि श्रीवास्तव होंगे। इनके अलावा वरिष्ठ कथाकार डा. नलिनी श्रीवास्तव, संस्मरण और विशेष अतिथि के रुप में प्रोफेसर आरपी अग्रवाल (प्राचार्य कल्याण महाविद्यालय) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कथाकार लोक बाबू करेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

