महाकुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां, मंत्री नंदी बोले

उत्तर प्रदेश राज्य

प्रयागराज
सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। शनिवार को उन्होंने उन्नाव में निर्माण कार्य का जायजा लिया।

संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण एजेंसी के के अफसरों संग बैठक की। संडीला मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का भी निरीक्षण किया। निवेशकों व उद्यमियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। नंदी ने उद्यमियों को अलॉटमेंट लेटर व स्टार्ट प्रोडक्शन सर्टिफिकेट भी दिए।

समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप तथा पटेल ग्रुप कंपनी की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए जो समय सीमा तय की गई है उसके अनुसार ही काम चल रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry