रांची
मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित स्काई डेल अपार्टमेंट की छत (10वें माले) से कूदकर एक महिला ने जान दे दी। तड़के यह घटना तब हुई जब महिला के परिवार वाले घर में सोये थे। महिला का नाम मधुबाला बताया जाता है। 49 वर्षीया मधुबाला अपने पति चंद्रेश्वर प्रसाद व पुत्र के साथ इसी अपार्टमेंट के चौथे माले पर रह रही थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि चंद्रेश्वर और मधुबाला के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी के कारण मधुबाला ने आत्महत्या की।
जानकारी के अनुसार चंद्रेश्वर प्रसाद सासाराम के हैं, जबकि मधुबाला का मायका ओरमांझी में है। चंद्रेश्वर प्रसाद शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह हजारीबाग में जिला शिक्षा प्रसार पदाधिकारी थे। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार से पूछताछ में जानकारी मिली है कि महिला अवसाद में थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी की। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। बता दें10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

