कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर, विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन

राज्य

बाघमारा
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताइन 87 वर्षीय का आज यानी मंगलवार की सुबह करीब सात बजे असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में निधन हो गया है. पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर है. निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गये हैं और कहा भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. बताया जा रहा है कि ढुल्लू महतो की मां दो दिन पहले ही असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती किया गया था. लंबे समय से बीमार चल रही थी. पूर्व में भी इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था. इलाज के दौरान उन्होंने असर्फी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry