बिहार
बिहार के पूर्णिया में आपसी विवाद में एक महिला ने रिश्ते का कत्ल कर दिया। थोड़ी सी अपनी ही गोतनी की धारदार छुरी से गला रेत कर हत्या की कोशिश की। खून से लथपथ 32 वर्षीया महिला को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां स्थिति गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले आरोपी महिला को पकड़कर खूंटा से बांधकर पिटाई की फिर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सोमवार की फारबिसगंज थाना के रामपुर उत्तर वार्ड संख्या 08 की है। घायल महिला सोनी देवी रामपुर निवासी बबलू यादव की पत्नी है। घटना के संबंध में घायल महिला के पति बबलू ने बताया कि जमीनी और घरेलू विवाद चल रहा है।
वह मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार की सुबह वे काम को लेकर बाजार आ गये थे। इधर उनके ही भाई की पत्नी निर्मला देवी ने आंगन में उसकी पत्नी सोनी को पटक कर छुरी से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। अगर-अगल बगल के लोग नहीं दौड़ते तो ये गला धड़ से अलग कर देती। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी महिला को खूंटे से बांध दिया और पिटाई भी की।
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़कर थाना को सुपुर्द कर दिया। 112 नंबर के दारोगा सूर्य कुमार ने बताया घरेलू विवाद में अपनी ही गोतनी की गला रेतने को लेकर आरोपी निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि गिरफ्तार आरोपी महिला निर्मला देवी ने कहा कि लड़ाई के दौरान गलती से ऐसा हो गया। जानबूझ कर नहीं कर रही थीं।
ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ सरबजीत निरंजन ने बताया कि गला गहराई तक कटा हुआ है। सीटी स्कैन करायी जा रही है। उसके बाद रेफर किया जाएगा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंच कर घटना की निंदा की। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने आपसी विवाद को लेकर गला काटने के प्रयास में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

