हर घर जनसंपर्क अभियान भाजपा ने किया शुरू, मिस्ड कॉल करवाकर सदस्यता भी दिलवाई

मध्य प्रदेश राज्य

धार

धार नगर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रथम चरण में जन सम्पर्क अभियान के अंर्तगत पत्रक लेकर धार विधानसभा 201 के धार नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड नम्बर 21, एवं 22 मे सिद्धेश्वर शक्ति केंद्र पर पट्ठा चौपाटी से बनियावाड़ी के प्रमुख मार्ग मे जनसंपर्क किया गया। और मतदाताओं को टोल फ्री नंबर 7000230230 मे मिस कॉल करवा कर भाजपा की सदस्यता दिलवाई तथा वार्ड वासियों को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों एवं योजना से अवगत कराया तथा विकास कार्यों के पत्रक वितरित किए।

जनसंपर्क अभियान में जन आशीर्वाद यात्रा के संभागीय टोली सदस्य, वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता डॉ. शरद विजयवर्गीय व महिला मोर्चा प्रदेश का समिति सदस्य श्रीमती ममता जोशी, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे नगर मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, विनिता जोशी, मोर्चा नगर अध्यक्ष डाली जाधव, अनिता बोरासी, अनुसुइया वैष्णव, प्रतिभा शर्मा, श्वेता सोनी, राँकी आहूजा, जयराज देवड़ा, अनिल राठौड़, अंकित जैन, समीर बैग,शफीजमा खान, विष्णु राठौड आदि भाजपा पदाधिकारी एवम बूथ अध्यक्ष उपस्थित हुए। सभी ने जनता से भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry