आज अशोक नगर में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे कमलनाथ

राजनीती

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज अशोक नगर में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। अशोक नगर रवाना होने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार से किसानों को लेकर पांच सवाल किए। अशोकनगर में भी उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों की भी बैठक ली।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आजकल वायदा कारोबार में लगी हुई हैं। इस बात को मध्य प्रदेश की जनता सबसे बेहतर ढंग से समझती है। भाजपा सरकार किसानों की भलाई का दिखावा कर रहे हैं, नौजवानों के भविष्य की बात कर रहे हैं और महिलाओं के कल्याण का स्वांग कर रहे हैं। लेकिन जनता पूछ रही है कि

  • आप इतने सच्चे थे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बताएं कि कांग्रेस सरकार में शुरू हुई किसानों की कर्ज माफी आपने क्यों बंद कर दी?
  • मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को डिफाल्टर क्यों बना दिया? 
  • लाखों छात्र और अभ्यर्थी क्यों हर रोज अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं?
  • अगर आप महिलाओं के लिए इतनी बातें करते हैं तो आखिर क्यों बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को कई महीने से पेंशन नहीं मिली है?
  •   आप महिला कल्याण के इतने हितैषी हैं तो अरहर की दाल 180 रुपए किलो से ऊपर क्यों कर दी?

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry