यूपी से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, मॉनसून फिर मेहरबान

देश

 नई दिल्ली

उत्तर भारत में उमसभरी गरमी के बाद मॉनसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

इस समय दक्षिणी मध्यप्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ रेखा जैसलमेर, कोटा तक फैली है। यह महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण तक पैली है। वहीं हरियाणा में भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के इलाके में भी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में मध्य प्रदेश में मूसलाधार वर्षा हुई। वहीं उत्तर प्रदेशष दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

यहां होगी मूसलाधार वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान की कुछ जगहें, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी से भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, कोंकण और गोवा में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड, अंडमान निकोबार, मणिपुर, मिजोरम, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की वजह से एक बार फिर तबाही देखी जा सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज्फ्फराबाद में भी गरज चमक के साथ बारिश होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मेघालय, सौराष्ट्र कच्छ में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। तटीय कर्नाटक, केल और तमिलनाडु में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry