आम आदमी पार्टी ने नैनपुर जिला बनाओ अभियान का किया समर्थन

मध्य प्रदेश राज्य

जबलपुर

आम आदमी पार्टी इकाई मंडला के पदाधिकारियों ने नैनपुर में डेढ़ महीने से लगातार चल रहे नैनपुर को जिला बनाओ आंदोलन का समर्थन आंदोलन स्थल पर पहुंचकर किया है।
         जारी विज्ञप्ति में संगठन के जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव ने बताया है,कि नैनपुर को जिले का दर्जा जल्द से जल्द दिया जाए इस मांग को लेकर नैनपुर के आसपास अन्य विकासखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों की  जनता भी मांग करते आ रही है। और तो और 2003 में सरकार ने नैनपुर को जिला बनाने घोषणा भी कर चुकी है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सरकारें बनते आईं। बहरहाल नैनपुर जिला बनाये जाने का मापदंड पूरा करता है।

बावजूद इसके अब तक जिला नहीं बनाया जा सका है।जिसके कारण नैनपुर की जनता का विकास रुका हुआ है। इसी मांग को लेकर तमाम राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, कर्मचारी संगठन का समर्थन प्राप्त कर नैनपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति डेढ़ महीने से आंदोलनरत है।

जिसका समर्थन शुक्रवार 15 सितंबर को आम आदमी पार्टी के द्वारा किया गया है। समर्थन करने पहुंचे पदाधिकारियों ने नैनपुर को जिला बनाने की मांग को जायज बताते हुए  विश्वास दिलाया है,कि आम आदमी पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में बनने के बाद इस तरह की मांगों पर आम आदमी पार्टी की सरकार काम अवश्य करेगी। पार्टी की ओर से लोकसभा अध्यक्ष पी.डी. खैरवार, लोकसभा उपाध्यक्ष डी.डी. कुम्हरे एवं जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव जायज मांग के समर्थन में शामिल हुए।
भवदीय
चंद्रगुप्त नामदेव।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry