रायपुर
छत्तीसगढ़ में स्टेट पावर कंपनी असिस्टेंट इंजीनियर (एई) और जूनियर इंजीनियरों (जेई) के 429 पदों पर इंजीनियरों की भर्ती करेगी। कंपनी के कार्यपालक निदेशक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जेई और एई की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच पर जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की भर्तियां होंगी।
इन पदों पर होगी इतनी भर्तियां
ट्रांसमिशन कंपनी में 52 असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती इलेक्ट्रिकल ब्रांच में होगी। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर के 377 पदों पर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और जनरेशन कंपनी में भर्ती होगी। इसमें जेई इलेक्ट्रिकल के 346 पद, जेई मैकेनिकल के दो, जेई सिविल के 24 और जेई इलेक्ट्रॉनिक्स के 5 पद हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

