रायपुर
नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने राजधानीवासियों को गणेशोत्सव पर्व अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की है।
सभापति दुबे ने गणेशोत्सव पर्व के दौरान सड़क पर पंडाल नहीं लगाने का अनुरोध सभी श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से किया है। पर्व के दौरान राजधानी शहर की सड़कों पर यातायात सुगम बनाये रखने हेतु लोगों से अनुरोध भी उन्होंने किया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

