झारखंड में बारिश की संभावना, अब तक 66 प्रतिशत ही बरसात, जारी हुआ येलो अलर्ट

राज्य

रांची

झारखंड में 22 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी । मौसम विभाग ने 22 सितंबर तक राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने वज्रपात के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। 22 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगल 24 घंटों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से प्राप्त जानकारी अनुसार झारखंड में एक ओर जहां बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है। वहीं मानसून टर्फ लाइन डाल्टेनगंज और जमशेदपुर के ऊपर से होकर गुजरने से राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा हो रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

तीन दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर तक के लिए राज्य के कई हिस्सों में जोरदार वर्षा और वज्रपात की आशंका को ले येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

19 से 23 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। आज रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

19 सितंबर, सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, दो या अधिक बार हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम 29 जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, 20 सितंबर: सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम 28 जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, 21 सितंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry