प्रदेश की राजधानी में विधवा महिला को अगवा कर, 14 दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही मामले की जांच

राज्य

जयपुर

राजस्थान में डीग जिले के कामां पुलिस थाना क्षेत्र में 30 साल की एक विधवा महिला का अपहरण कर छह लोगों ने एक होटल में 14 दिन तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान महिला के साथ सामृहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपितों ने इस दौरान पीड़िता के दो बच्चों को अपने परिचित के पास रखा। जिन्हें जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया।

आरोपियों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़िता ने 18 सितंबर को कामां पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि तीन सितंबर को उसके कमरे में गांव के ही आशू, इलियास, अख्तर, जमशेद, जैकम और रुजदार आए व उसे नौकरी व कमरा दिलवाने का झांसा देकर सीकरी ले गए। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे।

आरोपितों ने महिला को रास्ते में शीतल पेय पिलाया उसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में पीड़िता को एक होटल में ले गए। होटल में ले जाकर उसे बंधक बना लिया गया और प्रतिदिन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मना करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपितों ने बच्चों को खुद के पास रखा। 17 सितंबर को पीड़िता किसी तरह से होटल से फरार होने में कामयाब हो गई। उसने 18 सितंबर को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस उप अधीक्षक देशराज मामले की जांच कर रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि करीब दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। साल, 2013 में उसके पति का निधन हो गया था। तब से वह किराये का कमरा लेकर अपने बच्चों के साथ रहती थी। जीवन यापन के लिए मजदूरी करती थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry