दुखद: नहीं रहे अभिनेता अखिल मिश्रा, थ्री इडियट्स के लाइब्रेरियन

मनोरंजन

मुंबई

बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर आ रही है। अभिनेता अखिल मिश्रा इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ऊंची बिल्डिंग से गिरने की वजह से अभिनेता का निधन हो गया है। उनकी उम्र 58 वर्ष थी। आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में लाइब्रेरियन दुबे का रोल निभाकर अखिल ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

नहीं रहे अखिल मिश्रा

अखिल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अखिल ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था. उन्होंने भंवर, उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमति, भारत एक खोज, रजनी जैसे शोज किए थे. फिल्मों की बात करें तो, एक्टर ने डॉन अब्बा, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, 3 इडियट्स में काम किया था. इंडस्ट्री में अखिल ने सालों काम किया लेकिन पहचान उन्हें 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के रोल से मिली. सीरियल उतरन में उमेद सिंह बुदेला के रोल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था.

पत्नी संग स्क्रीन पर किया था काम

अखिल की पत्नी सुजैन बर्नेट भी पेशे से एक्ट्रेस हैं. पति की मौत के बाद वो बुरी तरह टूट गई हैं. अखिल की पहली पत्नी मंजू मिश्रा थीं. 1983 में शादी के बाद दोनों का 1997 में तलाक हो गया था. मंजू से अलग होने के बाद अखिल की लाइफ में सुजैन आईं. अखिल ने सुजैन बर्नेट से 2009 में शादी की. ये उनकी दूसरी शादी थी.

पति-पत्नी ने साथ में प्रोजेक्ट्स भी किए थे. फिल्म कर्म, टीवी शो 'मेरा दिल दीवाना', शॉर्ट फिल्म 'मजनू की जूलियट' में उन्होंने स्टेज शेयर किया था. सुजैन कई भाषाओं की फिल्मों-शोज में काम करती हैं. वो सीरियल कसौटी जिंदगी की, सावधान इंडिया, एक हजारों में मेरी बहना है, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखी हैं. सुजैन स्क्रीन पर कई बार कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का रोल निभा चुकी हैं.

जब पत्नी के लिए करियर को होल्ड पर रखा

अखिल एक्टिंग कोच भी थे. एक वक्त अपनी जर्मन पत्नी सुजैन बर्नेट को शुद्ध हिंदी सिखाने के लिए उन्होंने अपने करियर को होल्ड पर रखा था. इसका खुलासा एक इंटरव्यू में सुजैन ने किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे टीवी शो चक्रवर्ती अशोक सम्राट को करते वक्त फ्लूएंसी को लेकर इश्यू हुआ था. तब उनके पति अखिल ने अपना सारा टाइम उनके लिए निकाला. अपने करियर पर ब्रेक लगाकर वो सुजैन को रोजाना हिंदी सिखाते थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry