घूमने के बहाने घर से ले गए दूर, गन्ने के खेत में खींच दूसरे समुदाय के लड़कों ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश राज्य

 बरेली

बरेली के नवाबगंज में एक युवती को बरेली घूमने ले जाने की बात कह उसके ही गांव में दूसरे समुदाय के दो युवक उसे अपने साथ ले आए। बाद में उन्होंने उसे गन्ने के खेत में खींच उससे गैंगरेप किया। जिसकी उसने विरोध किया तो उन्होंने उससे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार पर आए ग्रामीणों ने युवकों की जमकर पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की रिपोर्ट युवती की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने बताया कि उसके गांव में ही रहने वाले दूसरे समुदाय का रेहान कबाड़ की फेरी लगाता है और उसका दोस्त नाजिम डीजे का काम करता है। युवती का आरोप है कि दोनों आरोपी बुधवार को उसे बरेली घूमने की बात कह कर अपने साथ ले आए। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लाड़पुर गौटिया गांव के पास पहुंचने पर दोनों ने उसे गन्ने के खेत में खींच कर उससे दुराचार किया। जिसका उसने विरोध किया तो उन्होंने उससे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जैसे तैसे खुद को उनसे छुड़ाकर उसने शोर मचाया तो उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया।

गुस्साए लोगों ने उन दोनों को पकड़कर उनकी पिटाई की। बाद में लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की रिपोर्ट युवती की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवती की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों को पब्लिक द्वारा पीटे जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry