BMC ने दी जानकारी- ‘गणपति बप्पा मोरया’ जयकारों के साथ 66,700 से ज्यादा भगवान गणेश की मूर्तियां विसर्जित

देश

 नई दिल्ली
मुंबई में गुरुवार सुबह तक 66,700 से अधिक गणेश मूर्तियां विसर्जित की जा चुकी हैं। BMC के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक मूर्तियों का विसर्जन सुचारू रूप से जारी है और किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।

भगवान गणेश को समर्पित 10 दिवसीय गणेशोत्सव के तहत आमतौर पर डेढ़ दिन, पांच दिन, सात दिन और दस दिन के बाद या पारिवारिक परंपराओं के अनुसार मूर्तियां विसर्जित की जाती हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार  सुबह छह बजे तक कुल 66,785 मूर्तियां समुद्र और कृत्रिम तालाबों समेत जल स्रोतों में विसर्जित की जा चुकी हैं।

"गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों, ढोल-नगाड़ों, संगीत और नृत्य के बीच मूर्तियां विसर्जित की जाती हैं। BMC के अधिकारियों ने कहा कि अब तक जो मूर्तियां विसर्जित की गईं हैं उनमें 66,435 मूर्तियां घरों में, 350 "सार्वजनिक" या सामुदायिक स्थलों में स्थापित की गईं थीं। बीएमसी ने दावा किया कि विसर्जन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry