आगरा
आगरा के थाना फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप के बा बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव बाजरे के खेत में मिला। वह गुरुवार शाम से लापता थी। वृद्धा के घरवालों ने सामूहिक दुराचार का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या और सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से ग्रामीणों और परिजनों में काफी आक्रोश है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 70 वर्षीय महिला गुरुवार प्रातः घर से बाजरे के खेत में मजदूरी करने गई थी। तब से वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की। कोई सुराग नहीं लगने पर शाम को थाना सीकरी में तहरीर दी। खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने वृद्ध महिला का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने वृद्ध महिला के परिजनों व थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

