मुख्यमंत्री ने मक्का प्रसंस्करण इकाई के लिए मक्का खरीदी की शुरूआत की

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मक्का प्रसंस्करण इकाई के लिए मक्का खरीदी की शुरूआत की। इसे कोंडागांव के कोकोड़ी में स्थापित किया गया है। यहां करीब 141 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है मक्का आधारित इथेनॉल संयंत्र। मक्के की खरीदी संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए आज से शुरू हो रही है। इस संयंत्र में रोजाना 80 हजार लीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा। जिसके लिये प्रतिदिन 210 टन मक्के की जरुरत होगी। इससे आयल कंपनियों को प्लांट में निर्मित इथेनॉल की आपूर्ति होगी और मक्का खरीदी से क्षेत्र के 45 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry