रायपुर
राजस्थान में मानसून एक्टिव है. बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ इलाकों को येलो जोन में रखा है.
राजस्थान में बारिश को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने नागौर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, सवाई माधोपुर के कई इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा जयपुर, नागौर, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ को भी येलो जोन में रखा गया है. यहां पर भी बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की बात मौसम विभाग ने कही है.हालांकि राजस्थान में कई जगहों पर बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को निराशा ही हाथ लगी है.
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग की माने तो इस वजह से हल्की और ढीली बंधी वस्तुओं का नुकसान हो सकता है.मौसम विभाग का सुझाव है कि इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें.पेड़ों के नीचे बैठने से बचें. साथ ही मौसम खराब होने पर घर से बाहर निकलने से बचें.जानकारी के मुताबिक राजस्थान में इसके अलावा भी कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है.
राजस्थान में कई इलाकों में मौसम सुहावना है. वहीं राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बरसात हुई. इसके अलावा पश्चिमी इलाकों में भी हल्की बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत है. पिछले दिनों की बात करें तो धौलपुर में मूसलाधार बारिश और बांसवाड़ा में भारी बारिश दर्ज हुई.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

