चौबीस सितंबर को डॉटर्स डे था। ऐसा दिन, जो दुनियाभर की तमाम बेटियों को समर्पित है। इस मौके पर एक्टर अल्लू अर्जुन ने बेटी के साथ एक प्यारा वीडियो बनाकर शेयर किया, जो चर्चा में है। वीडियो में वह बेड पर लेटे बेटी अरहा को खिलाते नजर आ रहे हैं और तेलुगू भाषा में कुछ-कुछ बोल रहे हैं। इस पर बेटी अरहा खिलखिलाकर हंस रही हैं।
वीडियो शेयर कर अल्लू अर्जुन ने सभी को डॉटर्स डे की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'उन सभी बेटियों को हैप्पी डॉटर्स डे, जो इस दुनिया को एक खूबसूरत जगह बनाती हैं।' अल्लू अर्जुन के वीडियो पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं और वो पापा-बेटी के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं।
पापा की तरह बेटी अरहा भी पॉपुलर
अल्लू अर्जुन की तरह की 6 साल की अरहा भी स्टार हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, और टैलेंटेड भी। हाल ही गणेश चुतर्थी के मौके पर नन्ही अरहा ने अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई थी। अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

