गुरुग्राम/पटौदी
जेल बदल जाने की वजह से पटौदी में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित मोनू मानेसर सोमवार को पटौदी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। नासिर जुनैद की हत्या के मामले में आरोपित बनाया गया मोनू मानेसर राजस्थान की भरतपुर जेल में बंद था।
पटौदी पुलिस ने पटौदी के एक हत्या के प्रयास के मामले के आरोपित मोनू मानेसर का न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट मांगा था तथा न्यायालय ने भरतपुर जेल के अधीक्षक को मोनू को 25 सितंबर को पेश करने का आदेश दिया था। परंतु जब तक वारंट पहुंचते, मोनू मानेसर को भरतपुर की जगह अजमेर जेल में स्थानांतरित किया जा चुका था।
अब 7 अक्टबूर को अदालत में पेश होगा मोनू
इसलिए सोमवार को उसे पेश नहीं किया जा सका। अब पटौदी थाना पुलिस ने न्यायालय से मोनू मानेसर का फिर से प्रोडक्शन वारंट मांगा है तथा न्यायालय ने अजमेर जेल के अधीक्षक को मोनू को सात अक्टूबर को पेश करने का आदेश दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

