सीएम शिवराज लाखों लाड़ली बहनों को देंगे बड़ा तोहफा, राशि बढ़कर होगी 1500 रुपए! जानें कब से मिल सकता है लाभ

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

 प्रदेश सरकार एक बार फिर से लाड़ली बहनों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती है। सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब बहनों को 1500 रुपए प्रति माह देने की तैयारी की जा रही है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उनके राशि में 250 रुपए की वृद्धि की गई थी। जिसका लाभ उन्हें अक्टूबर महीने से मिलेगा। अक्टूबर महीने से सभी लाडली बहनों को 1250 रुपए प्रति माह दिए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वही माना जा रहा है कि इस राशि में ढाई सौ रुपए की वृद्धि की घोषणा और की जा सकती है।
राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 तक हो सकती है

मध्य प्रदेश के लाखों लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 250 रुपए की वृद्धि की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए तक हो सकती है। महिला और बाल विकास विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू की जा रही है।

अक्टूबर में घोषणा संभव

बता दे मध्य प्रदेश में एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों को वर्तमान में 1000 प्रति महीने उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप अक्टूबर से यह राशि बढ़कर 1250 रुपए प्रतिमाह हो जाएगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसमें 250 रुपए की वृद्धि होने के साथ ही राशि 1500 रुपए तक हो सकती है।

इस पूर्व आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए प्रति महीना देने के लिए नारी सम्मान योजना लागू करने की गारंटी दी है। इसके लिए अब तक 56 लाख आवेदन भी भरवाएं जा चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहनों को उपलब्ध कराए जाने वाली राशि में धीरे-धीरे वृद्धि की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में घोषणा की थी कि इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए तक किया जाएगा।

दरअसल 4 अक्टूबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन होने हैं।  आचार संहिता लगने के साथ ही घोषणाओं पर अंकुश लग जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है की लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए अंतरित करने के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा राशि में वृद्धि की घोषणा की जा सकती है। इससे पहले विभिन्न वर्गों में शामिल महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से जोड़ने के साथ मुख्यमंत्री द्वारा कोटवार परिवार की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़े जाने की घोषणा की गई थी। अब एक बार फिर से लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry