हजारीबाग
झारखंड के हजारीबाग जिले में कई मामलों वॉन्टेड एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। नक्सली की पहचान नितेश कुमार मेहता के तौर पर की गई है, जो तृतीय प्रस्तुति समिति का सदस्य है। उसे बरकागांव पुलिस स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह चतरा और हजारीबाग जिले का आतंकवादी था और पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी अपनी बहन के घर करम पूजा मनाने आया था और वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया है। वह जबरन वसूली समेत छह अन्य मामलों में आरोपी है। फिलहाल अदालत ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

