जयपुर
राजस्थान में वरिष्ठ आईएएस वीनू गुप्ता रेरा की चेयरमैन बनी है। नगरीय विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। वीनू गुप्ता का कार्यकाल 5 वर्ष रहेगा। हालांकि वीनू गुप्ता ने अभी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके लिए वीनू गुप्ता जल्द आवेदन करेगी। आवेदन स्वीकृत होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगी।उल्लेखनीय है कि ये पद अप्रैल में एनसी गोयल के पद से हटने के बाद से खाली पड़ा था। गुप्ता वर्तमान में एमएसएमई में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्त है। वे इसी साल रिटायर्ड होने वाली है।
मुख्य सचिव की रेस में थी शामिल
वीनू गुप्ता को पहले मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा थी, ऊषा शर्मा का कार्यकाल राज्य सरकार ने 6 माह के लिए बढ़ा दिया, जिसके कारण वीनू गुप्ता का मुख्य सचिव नहीं बन पाई थी। उल्लेखनीय है कि राज्य में बिल्डरों की मानमानी को रोकने और लोगों को समय पर बिना धोखाधड़ी के आवास मिल सके इसी उदेश्य से सरकार ने रेरा का गठन किया था। वीनू गुप्ता पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की पत्नी है। डीबी गुप्ता लंबे समय तक मुख्य सचिव रहे है। वीनू गुप्ता मुख्य सचिव की रेस में भी शामिल थी। लेकिन ऊषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया है। वीनू गुप्ता की छवि ईमानदार आर कड़क आईएएस के तौर पर जानी जाती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

