100 रूपए की हथौड़ी से बन गया 25 करोड़ का मालिक

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर.

उसे चोर नहीं 'महाचोर' कहा जा रहा है। कई राज्यों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं। वो छोटी-मोटी चोरी की घटना को अंजाम नहीं देता है, सीधे करोड़ों के सामान को गायब कर देता है। राजधानी दिल्ली के भोगल इलाके में उमराव सिंह ज्वेलर्स का शटर जब मंगलवार की सुबह खुला तो सभी लोगों के होश उड़ गए। दुकान के अंदर रखे सारे सोने-चांदी और हीरे गायब थे। दुकान के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसके 25 करोड़ रुपए के सामान चोरी हो गए। खबर सामने आते ही कई राज्यों की पुलिस एक्टिव हो गई। इसे दिल्ली की अब तक की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है। हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद और 5000 से अधिक मोबाइल नंबर के रिकॉर्ड की जांच करने के बाद आखिरकार पुलिस ने चोर को पकड़ ही लिया। चोर का नाम, लोकेश श्रीवास… काम, सिर्फ सोने-चांदी और हीरे की चोरी करना। लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी करने वाले लोकेश ने इसके पीछे कितने रुपए खर्च किए थे?
काजू-बादाम वाला चोर
लोकेश साल 2019 में भी एक बड़ी घटना को अंजाम दे चुका है। उसने एक सोने की दुकान से 5 करोड़ रुपए की चोरी की थी। वो कई बार जेल जा चुका है। पांच करोड़ की चोरी के बाद भी उसका मन नहीं भरा, वो एक बड़ी घटना को अंजाम देना चाहता था। दिल्ली कांड के लिए उसने तीन बार रेकी की थी। हैरानी की बात तो यह है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया। शोरूम के अंदर वो काजू और बादाम लेकर भी गया था। जी हां… क्योंकि उसे पता था कि करोड़ों के सामान को गायब करने में घंटों लगेंगे। वो 18 घंटे तक चोरी करता था। इस दौरान जब-जब उसे भूख लगती वो काजू और बादाम खा लेता।

100 रुपए की हथौड़ी और 1300 का कटर
डीसीपी ने बताया कि चोरी करने के लिए लोकेश अपने साथ हथौड़ी, डिस्क कटर, पिलास और पेचकस लेकर गया था। लोकेश ने चांदनी चौक से 100 रुपए में हथौड़ी खरीदा था और जीबी रोड से 1300 रुपए में डिस्क कटर। पिलास और पेचकस वो अपने साथ छत्तीसगढ़ से लेकर आया था। यानी कुल 1400 रुपए का सामान लेकर वो शोरूम के अंदर घुसा। कुल 18 घंटे तक उसने चोरी की और जब बाहर निकला तो वो करोड़पति था। उसके बैग में एक-दो करोड़ नहीं बल्कि 25 करोड़ रुपए के सामान थे।

क्यों करता है चोरी?
लोकेश को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे उसके किराए के कमरे में पकड़ा है। उसके कमरे में फर्श पर करोड़ों रुपए के सोने बिखरे पड़े थे। जानकारी के मुताबिक, लोकेश पहले एक सैलून चलाता था। वो लोगों का बाल काटता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने पर उसने एक बार बताया था कि वो एक बड़ा सा ब्यूटी पार्लर खोलना चाहता है। इसी के लिए वो बार-बार चोरी करता है। फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry