रायपुर
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में पश्चिम विधानसभा में सैंकड़ों कार्यकतार्ओं ने बाइक रैली कर कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा जो जनहितकारी कार्य लगातार साढ़े चार वर्षों में किये गए हैं, उन्हीं कार्यों की सफलता को लोगों तक पहुंचना था।
साईंस कॉलेज हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर बाइक रैली की शुरूआत हुई जो रायपुर पश्चिम के आमापारा से होते हुए गुरु घासीदास प्लाजा, अग्रसेन चौक, कबीर चौक रामनगर, पहाड़ी चौक शुक्रवारी बाजार, गुढियारी पड़ाव होते हुए मारूति मंगलम, खमतराई दुर्गा मंदिर, अंडर ब्रिज, महतारी चौक, कोटा, मोहबा बाजार, टाटीबंध, सरोना, रायपुरा, गोल चौक होते हुए डंगनिया से तात्यापारा, रामसागर पारा, तेलघानी नाका चौक होते हुए वापस एनआईटी के सामने यात्रा का समापन हुआ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

