जमशेदपुर.
लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर सोमवार सुबह 181.85 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद चांडिल डैम के 10 फाटक को डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोल दिया गया। डैम से 1714 क्यमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे स्वर्णरेखा नदी उफान पर आ गई है। जमशेदपुर के तटीय इलाकों में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है।
डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद करीब आधा दर्जन विस्थापित गांव के नीचले इलाकें में पानी घुस गया, जिससे विस्थापितों की परेशानी भी बढ़ गई। गांव में पानी प्रवेश करने के बाद विस्थापित सुरक्षित जगहों पर जाना शुरू कर दिए हैं। रविवार देर शाम चांडिल डैम का जलस्तर 181.75 मीटर पर था। नौ फाटक एक-एक मीटर तक खुले हुए थे। पिछले 24 घंटे के भीतर चांडिल डैम के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। देर शाम तक डैम का जलस्तर घटकर 181.80 मीटर पर आ गया। बार-बार डैम का पानी विस्थापित गांव में घुसने से विस्थापितों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
कई जगह जलजमाव
शहर और आसपास के इलाके में सोमवार को 24 घंटे में 23.8 मिमी बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के कारण झारखंड के कोल्हान में भी असर देखने को मिल रहा है। 7 अक्तूबर तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। शहर का सर्वाधिक तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगह जलजमाव भी हुआ, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

