रायपुर
मोर छइयां भुइयां की अपार सफलता के बाद निमार्ता – निर्देशक सतीष जैन इसका पार्ट 2 बनाने की सोचा और कलाकारों की खोजबीन शुरू की। इस बीच श्री जैन ने स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा के पोते अमूल्य निधि मिश्रा को इस फिल्म में काम करने के लिए सलेक्ट किया है। मोर छइयां भुइयां-2 संभवत: 2024 में रिलीज होने की संभावना है।
सतीष जैन ने बतायाकि वैसे स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा को कौन नहीं जानता, वह एक बहुत अच्छे व्यक्तित्व के धनी के साथ अच्छे निमार्ता और एक अच्छे अभिनेता भी थे, वे गाना भी बहुत अच्छा गाते थे। उनके सारे अच्छे गुण उनके पोते अमूल्य निधि मिश्रा में भी दिखाई देते रहा है। वे बचपन से ही अभिनय, डांस और गीत संगीत में काफी मेहनत कर रहे है और इसी का नतीजा है कि मैंने अपनी आने वाली फिल्म मोर छइयां भुइयां-2 के लिए सलेक्ट किया है। मोर छइया भुइयां -2 में सलेक्ट होने पर अमूल्य निधि मिश्रा समेत उनके पिता मुकेश मिश्रा, चाचा योगेश मिश्रा ने निर्देशक सतीश जैन को धन्यवाद दिया। अमूल्य निधि मिश्रा को अभिनय भले ही विरासत में मिली हो लेकिन इसके लिए उन्होंने छोटी सी उम्र में काफी मेहनत भी की। कई स्थानों पर प्रशिक्षण लिया और अपने दादा स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा से भी बहुत कुछ सीखा। भले ही आज स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी छवि कहीं ना कहीं अमूल्य निधि मिश्रा में दिखाई पड़ ही जाती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

