I.N.D.I.A. नेताओं के घर रोज पहुंच रही ED; संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

मध्य प्रदेश राज्य

धार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंची और धार जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश में व्यापम का घोटाला हुआ जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई। इन्होंने (BJP) जांच कराई क्या? किसी ने इनके खिलाफ कुछ बोल दिया, कुछ लिख दिया तो एकदम से उनके घर ईडी पहुंच जाती है। फिल्मों के अभिनेताओं के घर भी ईडी पहुंच जाती है। मेरा सवाल है कि ED इनके अधिकारियों, नेताओं के घर क्यों नहीं पहुंची है?

प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने आगे कहा- हमें अपने देश पर गर्व है क्योंकि हमारा देश ऐसा था जिसका लोकतंत्र सबसे मजबूत माना जाता था। संविधान लिखने वाले लोगों ने इस देश के लिए अपनी जान दे दी। हमें अपने देश पर गर्व है, जिसके संविधान में लिखा है कि सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस की सरकारों ने पंचायतों को अधिकार देकर इस अधिकार को मजबूत बनाने का काम किया है।

प्रियंका ने कहा- यहां व्यापम का घोटाला हुआ। इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। क्या इन्होंने (भाजपा सरकार) जांच कराई। ये लोग ईडी को सबके घर भेज देते हैं। पता चला कि इनके खिलाफ किसी ने कुछ कह दिया तो तुरंत ईडी पहुंच जाती है। मेरा सवाल है यहां ईडी क्यों नहीं पहुंची। जब मां नर्मदा के साथ घोटाला हो सकता है। सप्तऋषि की मूर्तियों में (महाकाल गलियारे में) भ्रष्टाचार हो सकता है… क्या भगवान के साथ भी कोई भ्रष्टाचार करता है? क्या इनको (बीजेपी को) बदलने का समय नहीं आ गया है?

प्रियंका ने कहा- मध्य प्रदेश महापुरुषों की भूमि है। हम उन्हें महापुरुष इसलिए कहते हैं क्योंकि उन्होंने जीवन भर जनता के हितों के लिए संघर्ष किया और कभी उनका भरोसा नहीं तोड़ा… इनकी (भाजपा) सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। किसान परेशान हुए हैं। किसी की बातों में आने की जरूरत नहीं है। आप खुद फैसला लिजिए। आप अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निशाना रखिए। देश को एक रखने वाली एक ही पार्टी केवल कांग्रेस है। मेरा दावा है यदि पूरे विवेक से वोट डालेंगे तो एक-एक वोट कांग्रेस को जाएगा।

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry