प्रदेश की 29 सीटों पर महिला वोटर्स तय करेंगी जीत, तीन गुना स्थानों पर बढ़ी संख्या

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण हो रहा है और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस बार प्रदेश की 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला नारी शक्ति के हाथ में होगा। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान नवंबर माह में जहां प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा थी वहीं इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 29 विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा अधिक है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद प्रदेश के मतदाताओेंं के जो ताजा आंकड़े जारी किए है उसमें यह तस्वीर निकलकर सामने आई है। सबसे खास बात यह है कि मध्यप्रदेश के पिछड़े जिलों में शुमार झाबुआ की झाबुआ विधानसभा सीट पर सर्वाधिक महिला मतदाता है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 1 लाख 55 हजार 516 है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या यहां 1 लाख 57 हजार 216 है। मध्यप्रदेश की जोबट विधानसभा महिला वोटरों के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 1 लाख 49 हजार 823 पुरुष मतदाता है तो महिला मतदाताओं की संख्या  यहां 1 लाख 51 हजार 539 है। पेटलावद विधानसभा सर्वाधिक महिला मतदाताओं के मान से मध्यप्रदेश में तीसरे स्थान पर है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 358 है तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या1 लाख 45 हजार 226 है।

प्रदेश में अब सर्वाधिक युवा वोटर
मध्यप्रदेश में अब 18  से 39 वर्ष के युवा वोटरों की संख्या सर्वाधिक हो गई है। इस विधानसभा चुनावों में नई सरकार बनाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश में पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष की आयु के  युवा वोटरों की संख्या 22 लाख 36 हजार 564 हो गई है। प्रदेश के 5 करोड़ 61 लाख मतदाताओं में सर्वाधिक संख्या 30 से 39 साल के मतदाताओं की है। इनकी संख्या बढ़कर 1 करोड़ 45  लाख 3 हजार 508 हो गई है। बीस से 29 वर्ष के बीच के मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 41 लाख 76 हजार 780 है।  इस तरह 18 वर्ष से 39 वर्ष आयु के बीच मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 9 लाख 16 हजार 852 हो गई है।

पांच साल में इन बीस विधानसभा सीटों पर भी बढ़ गई महिला वोटर
निवास में 1 लाख 34 हजार 502, मंडला में 1 लाख 35 हजार 430, वारासिवनी में 1 लाख 2648, कटंगी में 1 लाख 2064,  छिंदवाड़ा में 1 लाख 41 हजार 2, सेंधवा में 1 लाख 42 हजार 658,  अलीराजपुर में 1 लाख 33 हजार 869, जोबट में  1 लाख 51 हजार 539, झाबुआ में 1 लाख 57 हजार 216, थांदला में 1 लाख 33 हजार 129,  सरदारपुर में 1 लाख 13 हजार 969, कुक्षी में 1 लाख 24 हजार 670,  मनावर में 1 लाख 22 हजार 178, बदनावर में 1 लाख 11 हजार 171, इंदौर चार में एक लाख 20 हजार 398, उज्जैन उत्तर में 1 लाख 14 हजार 105, रतलाम शहर में 1 लाख 18 हजार 878, जावरा में 1 लाख 18 हजार 878, पुष्पराजगढ़ में 1 लाख 825, डिंडौरी में 1 लाख 24 हजार 294।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry