नई दिल्ली
रिलायंस रिटेल के जियोमाटर् ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही जियोमाटर् ने अपने त्योहारी अभियान का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया' कर दिया है। यह सेल 8 अक्टूबर से शुरु होगी। क्रिकेट के दीवानों में माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ‘‘भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमाटर् का ‘जियो उत्सव कैंपेन' भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है।
मैं जियोमाटर् के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूँ।'' धोनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियोमाटर् के सीईओ संदीप वरागंती ने कहा, ‘‘ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं, उनका व्यक्तित्व जियोमाटर् की तरह ही विश्वसनीय है। धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं, और अब ग्राहकों को जियोमाटर् पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और‘शॉपिंग'इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।''
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

